बैराड़: सीसी सड़क निर्माण को लेकर वार्ड 12 के रहवासियों ने तहसीलदार को सौपा आवेदन
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले वार्ड क्रमांक 12 की है। जहा सड़क निर्माण के अभाव में परेशान हो रहे रहवासियों ने बैराड़ तहसील कार्यालय पहुँच तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश को शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक आवेदन सौपा है। आवेदन के माध्यम से रहवासियों ने अपनी मांग का उल्लेख करते हुए कहा है कि वार्ड क्रमांक 12 में पक्की सीसी सड़क नही है जिसके चलते परेशानी आ रही है।