अंजड थाना क्षेत्र के ग्राम मंडवाड़ा में शनिवार 2 बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइकों के चालक सहित एक महिला गंभीर घायल हुए जिन्हें बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के रामकरण यादव निवासी करोंदिया थाना कसरावद और दुसरी बाइक पर शिवा भार्गव और उनकी पत्नी कमला बाई भार्गव गंभीर घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार कर रैफर किया।