पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ पर 23 अप्रैल को होने वाले एयर शो की तैयारियों का जायजा लिया, कई निर्देश दिए
शौर्य दिवस के मौके पर पटना में 23 अप्रैल को पहली एयर शो का जेपी गंगा पथ पर आयोजन होना है। ऐसे में शुक्रवार को करीब दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी गंगा पथ पहुंचे, जहां उन्होंने एयर शो की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई निर्देश दिये।