पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश ने ‘महिला संवाद कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया, दो महीने तक प्रदेश भर में होगा आयोजन
सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे को ‘महिला संवाद कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। 1 अणे मार्ग से ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने 40 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उन्हें विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना करते हुए किया। बिहार चुनाव को लेकर जदयू के लिए ‘महिला संवाद कार्यक्रम’ अहम माना जा रहा है।