पटना ग्रामीण: नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट के खिलाफ सचिवालय हॉल्ट स्थित रेल ट्रैक पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार की दोपहर 1 2 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय हॉल्ट स्थित रेल ट्रैक पर ट्रेन को रेल परिचालन को बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।