बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: जिले में आंगनबाड़ी केंद्र के रिक्त पदों में भर्ती के लिए 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्र के 04 रिक्त पदों में भर्ती के लिए 14 अगस्त 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत ग्राम खरता में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एक सहायिका एवं ग्राम धवलपुर में दो सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन पात्र आवेदिकाओं से आमंत्रित किया गया है।