सहदेई बुजुर्ग: नयागांव अठाईस टोला में जिला स्तरीय यदुवंशी समाज की एक बैठक हुई आयोजित
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव अठाईस टोला में जिला स्तरीय यदुवंशी समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राधा कृष्ण चेतना मंच का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष पूर्व मुखिया अशोक कुमार यादव, संयोजक सेवानिवृत्त सेना के जवान श्यामनंदन राय, को सर्व सम्मति से बनाया गया। बैठक में समाज की एकजुटता पर चर्चा की गई।