सहदेई बुजुर्ग: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयबपुर में रालोजपा दलित सेना की की बैठक हुई आयोजित
बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के तैयवपुर में पूर्व वार्ड सदस्य शोभा देवी के आवास पर रालोजपा दलित सेना की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दलित सेना ने प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान और संचालन सरपंच देवनंदन पासवान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन को मजबूती करने व पार्टी के विस्तार पर चर्चा की गई।