सहदेई बुजुर्ग: दुबहा गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर देने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार
सहदेई बुजुर्ग ओपी के दुबहा गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को 12 फ़रवरी को गोली मारकर जख्मी कर देने के मामले के पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में बताया गया कि सहदेई बुजुर्ग ओपी अध्यक्ष पंकज कुमार ने पुलिस बल के साथ जन्दाहा थाना पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।