बिहार: सदर अस्पताल में चोरी की लगातार शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारी और थानाध्यक्ष ने किया अस्पताल का निरीक्षण
Bihar, Nalanda | Nov 29, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल में पिछले एक माह से लगातार चोरी की घटना घट रही है। अस्पताल प्रबंधन पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी मो आशिफ के साथ थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने सदर अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल व अन्य जगहों का मुआयना किया। इस मामले की जानकारी सुबह शुक्रवार के दिन 10:30 बजे मिली।