रामपुर मनिहारान में चोरों ने मेन रोड स्थित एक परचून की दुकान को निशाना बनाकर नकदी और सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। घटना रविवार व सोमवार की मध्यरात्रि की है। सुबह जब पीड़ित दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए।