रायडीह: रायडीह में दो दर्दनाक घटनाओं से मातम: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सड़क हादसे में रसोइये की मौत, एक गंभीर घायल।
Raidih, Gumla | Jul 12, 2026 रायडीह प्रखंड में शनिवार देर शाम दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। एक ओर सुरसांग पंचायत के पंदन टोली में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं दूसरी ओर मांझाटोली के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।