हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के गांव धोलीपाल में सूरतगढ़ जाने का कहकर निकली महिला और उसका 9 साल का बेटा लापता, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव धोलीपाल में एक महिला और उसका 9 साल का बेटा लापता हो गए। महिला के पति की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना में अज्ञात जने के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल सदर थाना के सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार कर रहे हैं।