140 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा व अवैध पिस्टल सहित तस्कर गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 140 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा, एक अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन एवं 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त टाटा नेक्सोन कार को भी किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में व डीएसपी बृजेश सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसआई शिवराज मय जाप्ते की टीम का गठन किया जाकर गठित टीम को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ करने बाबत् निर्देश प्रदान किये। टीम द्वारा बुधवार को हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। दौराने नाकाबन्दी के एक व्यक्ति कोटा उदयपुर की तरफ से एक टाटा नेक्सोन कार लेकर आया जिसको रोकना चाहा किन्तु कार के चालक द्वारा टाटा नेक्सोन कार को नहीं रोका जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा बावर्दी रुकने का ईशारा किया तो कार के चालक ने कार को नहीं रोक कर नाकाबन्दी बेरियर के साईड़ से नाकाबन्दी तोड़कर निकलने का प्रयास किया, जिसे पुलिस जाब्ता ने तुरन्त ही बेरियर लगाकर रोकना चाहा, किन्तु फिर भी कार चालक द्वारा कार को नहीं रोकने पर पुलिस द्वारा कार के स्टोप स्टीक लगाने से कार के खलासी साईड का आगे का टायर पंचर हो गया, चालक की गतिविधी संदिग्ध होने से टाटा नेक्सोन कार की तलाशी ली तो टाटा नेक्सोन कार के डेशबोर्ड में लोडेड पिस्टल मय 4 जिन्दा राउण्ड रखी मिली एव डिक्की में काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे व एक काले रंग के कपडे का बोरे रखा मिला। जिन्हे जाप्ता पुलिस के सहयोग से उक्त कार से बाहर निकाल कर देखा गया तो कुल सभी 8 प्लास्टिक के कट्टों व 2 कपडे के बोरो में भरे हुवे, अवैध अफीम डोडा चुरा का कुल वजन 140 किलो 700 ग्राम मय बारदान जिस अफीम डोडा चुरा को व लोडेड पिस्टल मय 4 जिन्दा राउण्ड एवं अफीम डोडा चुरा के परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त की जाकर टाटा नेक्सोन कार के चालक संजय बिश्नोई पिता घेवरराम जी बिश्नोई उम्र 25 साल निवासी विष्णु की ढाणी थाना कापरडा जिला जोधपुर ग्रामीण हाल गांधी बधीर स्कूल के पास बाबा रामदेवनगर गली नम्बर 2 माता का थान थाना माता का थान जिला जोधपुर शहर को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर टाटा नेक्सोन कार कार को जब्त की गई। जब्त शुदा अवैध अफीम डोडाचुरा की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी हैं।