Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

जिला कलक्टर ने बड़ी सादड़ी क्षेत्र का किया निरीक्षण अपशिष्ट पदार्थ हटाने को लेकर अधिकारियों एवं संघर्ष समिति के साथ हुई सकारात्मक बैठक। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को बड़ीसादड़ी क्षेत्र में अपशिष्ट पदार्थ एवं मलवा निस्तारण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों, हिंदुस्तान जिंक के प्रतिनिधियों एवं संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत बैठक कर समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं संघर्ष समिति के सदस्य के द्वारा किया जा रहा अनशन को भी जिला कलक्टर ने तुड़वाया।बइस दौरान संघर्ष समिति ने जिला कलक्टर का आभार जताया। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपशिष्ट पदार्थ एवं मलवा हटाने के लिए आवश्यक संसाधन लगाकर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द करवाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। बैठक में संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ सकारात्मक चर्चा एवं सहमति बनने के बाद आंदोलनरत सदस्यों ने अपना अनशन समाप्त किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने अनशनरत सदस्यों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया तथा प्रशासन एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का संदेश दिया। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर संवाद एवं समन्वय की भावना से कार्य करेगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, तहसीलदार, हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी एवं संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

MORE NEWS

VDN: प्री वेडिंग शूट के दौरान पैर फिसलने से युवक की मौत....!

प्री वेडिंग शूट के दौरान लड़के का पैर फिसल गया और उसकी कुंड में गिरकर मौत हो गई। 20 वर्षीय अर्जुन दमानी चित्तौड़गढ़ निवासी जो कि राजसमंद में प्री वेडिंग शूट के लिए आए थे। 
  अर्जुन दमानी की पिछले महीने सगाई हुई थी और दिसम्बर में शादी होनी थी।
#vdn #chittorgarh #news #trending #accident

VDN: प्री वेडिंग शूट के दौरान पैर फिसलने से युवक की मौत....! प्री वेडिंग शूट के दौरान लड़के का पैर फिसल गया और उसकी कुंड में गिरकर मौत हो गई। 20 वर्षीय अर्जुन दमानी चित्तौड़गढ़ निवासी जो कि राजसमंद में प्री वेडिंग शूट के लिए आए थे। अर्जुन दमानी की पिछले महीने सगाई हुई थी और दिसम्बर में शादी होनी थी। #vdn #chittorgarh #news #trending #accident

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 11, 2026

SP धर्मेन्द्र सिंह का बड़ा एक्शन, तस्करों पर शिकंजा; उधर 200 करोड़ की संपत्ति दान कर जैन दीक्षा लेने वाले परिवार ने दिया बड़ा संदेश

SP धर्मेन्द्र सिंह का बड़ा एक्शन, तस्करों पर शिकंजा; उधर 200 करोड़ की संपत्ति दान कर जैन दीक्षा लेने वाले परिवार ने दिया बड़ा संदेश

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 11, 2026

रूपाहेली में बलाई समाज के कथित बहिष्कार पर बढ़ा आक्रोश, सालवी महासभा ने सीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग | चित्तौड़गढ़ में शहर काज़ी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी का 60वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

रूपाहेली में बलाई समाज के कथित बहिष्कार पर बढ़ा आक्रोश, सालवी महासभा ने सीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग | चित्तौड़गढ़ में शहर काज़ी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी का 60वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 11, 2026

140 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा व अवैध पिस्टल सहित तस्कर गिरफ्तार।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 140 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा, एक अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन एवं 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।  तस्करी में प्रयुक्त टाटा नेक्सोन कार को भी किया है। 
     जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी  मुकुल शर्मा के निर्देशन में व डीएसपी बृजेश सिंह  के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसआई शिवराज मय जाप्ते की टीम का गठन किया जाकर गठित टीम को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ करने बाबत् निर्देश प्रदान किये। टीम द्वारा बुधवार को हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। दौराने नाकाबन्दी के एक व्यक्ति कोटा उदयपुर की तरफ से एक टाटा नेक्सोन कार लेकर आया जिसको रोकना चाहा किन्तु कार के चालक द्वारा टाटा नेक्सोन कार को नहीं रोका जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा बावर्दी रुकने का ईशारा किया तो कार के चालक ने कार को नहीं रोक कर नाकाबन्दी बेरियर के साईड़ से नाकाबन्दी तोड़कर निकलने का प्रयास किया, जिसे पुलिस जाब्ता ने तुरन्त ही बेरियर लगाकर रोकना चाहा, किन्तु फिर भी कार चालक द्वारा कार को नहीं रोकने पर पुलिस द्वारा कार के स्टोप स्टीक लगाने से कार के खलासी साईड का आगे का टायर पंचर हो गया, चालक की गतिविधी संदिग्ध होने से टाटा नेक्सोन कार की तलाशी ली तो टाटा नेक्सोन कार के डेशबोर्ड में लोडेड पिस्टल मय 4 जिन्दा राउण्ड रखी मिली एव डिक्की में काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे व एक काले रंग के कपडे का बोरे रखा मिला। जिन्हे जाप्ता पुलिस के सहयोग से उक्त कार से बाहर निकाल कर देखा गया तो कुल सभी 8 प्लास्टिक के कट्टों व 2 कपडे के बोरो में भरे हुवे, अवैध अफीम डोडा चुरा का कुल वजन 140 किलो 700 ग्राम मय बारदान जिस अफीम डोडा चुरा को व लोडेड पिस्टल मय 4 जिन्दा राउण्ड एवं अफीम डोडा चुरा के परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त की जाकर टाटा नेक्सोन कार के चालक संजय बिश्नोई पिता घेवरराम जी बिश्नोई उम्र 25 साल निवासी विष्णु की ढाणी थाना कापरडा जिला जोधपुर ग्रामीण हाल गांधी बधीर स्कूल के पास बाबा रामदेवनगर गली नम्बर 2 माता का थान थाना माता का थान जिला जोधपुर शहर को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर टाटा नेक्सोन कार कार को जब्त की गई। जब्त शुदा अवैध अफीम डोडाचुरा की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी हैं।

140 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा व अवैध पिस्टल सहित तस्कर गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 140 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा, एक अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन एवं 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त टाटा नेक्सोन कार को भी किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में व डीएसपी बृजेश सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसआई शिवराज मय जाप्ते की टीम का गठन किया जाकर गठित टीम को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ करने बाबत् निर्देश प्रदान किये। टीम द्वारा बुधवार को हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। दौराने नाकाबन्दी के एक व्यक्ति कोटा उदयपुर की तरफ से एक टाटा नेक्सोन कार लेकर आया जिसको रोकना चाहा किन्तु कार के चालक द्वारा टाटा नेक्सोन कार को नहीं रोका जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा बावर्दी रुकने का ईशारा किया तो कार के चालक ने कार को नहीं रोक कर नाकाबन्दी बेरियर के साईड़ से नाकाबन्दी तोड़कर निकलने का प्रयास किया, जिसे पुलिस जाब्ता ने तुरन्त ही बेरियर लगाकर रोकना चाहा, किन्तु फिर भी कार चालक द्वारा कार को नहीं रोकने पर पुलिस द्वारा कार के स्टोप स्टीक लगाने से कार के खलासी साईड का आगे का टायर पंचर हो गया, चालक की गतिविधी संदिग्ध होने से टाटा नेक्सोन कार की तलाशी ली तो टाटा नेक्सोन कार के डेशबोर्ड में लोडेड पिस्टल मय 4 जिन्दा राउण्ड रखी मिली एव डिक्की में काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे व एक काले रंग के कपडे का बोरे रखा मिला। जिन्हे जाप्ता पुलिस के सहयोग से उक्त कार से बाहर निकाल कर देखा गया तो कुल सभी 8 प्लास्टिक के कट्टों व 2 कपडे के बोरो में भरे हुवे, अवैध अफीम डोडा चुरा का कुल वजन 140 किलो 700 ग्राम मय बारदान जिस अफीम डोडा चुरा को व लोडेड पिस्टल मय 4 जिन्दा राउण्ड एवं अफीम डोडा चुरा के परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त की जाकर टाटा नेक्सोन कार के चालक संजय बिश्नोई पिता घेवरराम जी बिश्नोई उम्र 25 साल निवासी विष्णु की ढाणी थाना कापरडा जिला जोधपुर ग्रामीण हाल गांधी बधीर स्कूल के पास बाबा रामदेवनगर गली नम्बर 2 माता का थान थाना माता का थान जिला जोधपुर शहर को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर टाटा नेक्सोन कार कार को जब्त की गई। जब्त शुदा अवैध अफीम डोडाचुरा की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी हैं।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 11, 2026