मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में दुकानदार के साथ पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की और पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विंध्याचल में दुकान के बाहर दुकान लगाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दुकानदार के साथ धक्का मुक्की करने के साथ ही पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि दुकान के बाहर दुकान लगाने की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक को साथ ले गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।