मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के राजपुर ढाबा भरपुरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोग हुए घायल, इलाज जारी
शनिवार की दोपहर लगभग ढाई बजे पडरी थाना क्षेत्र के राजपुर ढाबा भरपुर के पास मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें तीनों घायल हुए। अंकित पुत्र रामप्रसाद उम्र 20 वर्ष। सुनील पुत्र लल्ला उम्र 21 वर्ष। सोनू पुत्र अमरनाथ उम्र करीब 20 वर्ष। जो चील थाना क्षेत्र के अनिरुद्ध पुर पूरब पट्टी के रहने वाले हैं।