मिर्ज़ापुर: लालडिग्गी में भाजपा के संविधान गौरव अभियान समरसता भोज में नगर विधायक ने कहा- पूरे विश्व में भारत का बज रहा डंका
भाजपा द्वारा लालडिग्गी स्थित आशीर्वाद लान में संविधान गौरव अभियान समरसता भोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी रहे।