मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात थाने में सीओ सदर अमर बहादुर के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ
बताते चले कि शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे थाना कोतवाली देहात में सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि। शासन के निर्देश के अनुसार माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनता की समस्याओं को सुनकर। उनके त्वरित निस्तारण हेतु थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें कोतवाली देहात में अभी तक 20 प्रार्थना पत्र आए हैं। जिनका निस्तारण किया जा रहा है।