मिर्ज़ापुर: धुंधी कटरा में महिला द्वारा राम जानकी मंदिर में कब्जे की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एसडीएम सदर
शहर कोतवाली क्षेत्र की धुंधी कटरा में महिला द्वारा राम जानकी मंदिर पर कब्जे की शिकायत को लेकर जांच करने के लिए एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस फोर्स के साथ जांच करने पहुंचे हैं। महिला ने मंदिर पर कब्जे की शिकायत किया था। जांच करने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।