सुल्तानपुर: मायंग में हुआ उपचुनाव, बाहुबली सोनू-मोनू के क्षेत्र में पड़े 1954 वोट
बाहुबली बंधुओ के क्षेत्र मायंग में उपचुनाव संगीनो के साए में हुआ। प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिये उपचुनाव में दो मतदान केंद्रों के 7 बूथों पर 1954 मतदाताओं ने मतदान किया है। क्षेत्र पंचायत के लिए चुनाव लड़ रहे बाहुबली सोनू-मोनू के चाचा ऋषि भद्र सिंह काफी आक्रमक नजर आए, उन्होंने पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक विनोद सिंह पर करारा प्रहार किया है।