सुल्तानपुर: 15 अगस्त को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जिले भर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, लोगों में राष्ट्र प्रेम जागृत करना है उद्देश्य
राष्ट्र भाव का जागरण लोगों में उत्पन्न करने के लिए भाजपा हर घर तिरंगा यात्रा लेकर आई है। मंडल और बूथ स्तर पर इसके लिए भाजपाई जाएगे। ये जानकारी बुधवार को भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने दी है। मीना ने कहा कि अब जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने बताया इसके बाद मंडल और बूथ स्तर तक हम जाएगे।