सुल्तानपुर: बनकेपुर में बाग में आम तोड़ रहे युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा व दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
धम्मौर थानाक्षेत्र के बनकेपुर गांव निवासी जयप्रकाश जायसवाल पुत्र गोकुल प्रसाद जायसवाल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि मेरा छोटा बेटा नितिन जायसवाल अपने बाग में आम तोड़ रहा था।तभी सरैया गांव निवासी शिवाशं,बाबूलाल व नंदलाल ने मिलकर लाठी-डंडों से मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।