सुल्तानपुर: राहुल गांधी जिस रामचैत के यहां पहुंचे उसे मिलेगी सरकारी सुविधा, डीडीओ अजय कुमार पांडेय ने दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी ने विधायक नगर के जिस रामचैत मोची की दुकान पर चप्पल की सिलाई की थी उसे सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर आज कांग्रेसी डीएम के जनता दरबार में मिले। डीएम ने जांच कराकर लाभ दिए जाने की बात कही है। यह जानकारी डीडीओ अजय कुमार पांडेय ने दी है।