सुल्तानपुर: MP/MLA कोर्ट से आप सांसद व सपा प्रवक्ता को झटका, विशेष कोर्ट ने अपील किया निरस्त
आप सांसद संजय सिंह व पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा सहित छ दोषियों की अपील को आज MP/MLA जज एकता वर्मा ने निरस्त कर दिया है। बीस माह पहले हुई सजा को कोर्ट ने बहाल कर दिया है। विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडे ने बताया कि 19 जून 2001 को बिजली की बदहाली के विरोध में पूर्व सपा विधायक अनूप संडा के नेतृत्व में शहर की सब्जी मंडी के पास धरना हुआ था।