सुल्तानपुर: कांग्रेसियों के साथ जिलाधिकारी से मिले रामचैत मोची,दी प्रतिक्रिया
मोची रामचैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें राशन कार्ड मिला था लेकिन वह भी रद्द हो गया।हमारे दो लड़की व एक लड़का है जिनको हम गरीबी अवस्था में पाले हैं।आज तक मेरे नाम से कोई सुविधा है ही नहीं।पत्नी के नाम से राशन कार्ड था अब जब वह हैं ही नहीं तो राशन कार्ड भी रद्द हो गया।राहुल गांधी से मिलकर अच्छा लगा।वह हमको गरीबों के मसीहा लगे।