बैराड़: बैराड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बैराड़ थाना अंतर्गत शासकीय तालाब की जमीन पर कब्जा को लेकर 5 लोगो ने अनावेदक के साथ गाली-गलौज कर जमकर मारपीट कर दी ओर फरियादी सहित अन्य पर प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। जहा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जिन्हें शुक्रवार शाम 4 बजे जेल भेज दिया है