अमरोहा जनपद से खाकी को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हाकमपुर की नवनिर्मित पुलिस चौकी अचानक विवादों के घेरे में आ गई है, जब देर रात चौकी परिसर में एक युवती की मौजूदगी ने स्थानीय ग्रामीणों के कान खड़े कर दिए। आरोप है कि एक कांस्टेबल ने युवती को रात के अंधेरे में चौकी पर बुलाया था। युवती को देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।