सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में दिव्य रामोत्सव का भव्य आयोजन, एकता, संस्कार और श्रद्धा का संगम
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में रविवार की शाम 3 बजे रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे बजरंग दल के सक्रिय सदस्य मृत्युंजय साहू एवं विजय साहू ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया।