सेन्हा: सिठियो देवी मंडप में रामनवमी पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन हुआ, भक्ति, संस्कृति और एकता का संगम
रामनवमी के शुभ अवसर पर लोहरदगा के सिठियो स्थित ऐतिहासिक देवी मंडप परिसर में इस वर्ष भी भव्य और दिव्य 24 घंटे का अखण्ड हरि कीर्तन आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन 3 अप्रैल 2025, चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी को श्रद्धालु भक्तों के उत्साह और श्रीराम के नाम संकीर्तन के साथ आरंभ हुआ, जो शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को शाम 4:00 बजे विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ।