सेन्हा: सेन्हा में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और जबरन संबंध बनाने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4:00 बजे जेल भेज दिया। घटना उस समय की है जब पीड़िता सेन्हा चौक स्थित बाजार में सामान लेने गई थी।