❤️ खाकी का मानवीय चेहरा… बरोनी पुलिस ने जीता ग्रामीणों का दिल!
पुलिस सिर्फ अपराधियों में भय पैदा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम ही नहीं करती, बल्कि जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान भी ला सकती है।
बरोनी थानाधिकारी जयमल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दीपावली पर सोयला, चिरोज, हथौना, पराना और जोला गांवों के गरीब एवं घुमंतू परिवारों को मिठाई और पटाखे वितरित किए।
खास बात यह रही कि पंचायत चुनावों की ड्यूटी और त्योहार की व्यस्तता के बीच पुलिसकर्मी खुद अपने परिवारों से दूर रहे, लेकिन दूसरों की दीपावली खुशहाल बनाने का प्रयास किया।
👏 बरोनी थाना पुलिस की इस मानवीय पहल को दिल से सलाम।
जनता से सवाल 👇
क्या पुलिस का ऐसा मानवीय चेहरा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत नहीं करता?
बरोनी थानाधिकारी जयमल सिंह और उनकी पूरी टीम की इस पहल के लिए आप क्या कहना चाहेंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
टोंक लाइव न्यूज — टोंक की हर खबर, सबसे पहले।
#TonkLiveNews #BaroniPolice #TonkPolice #JaimalSingh #RajasthanPolice #मानवता #खाकी_को_सलाम #दीपावली #पुलिस_की_पहल #आमजन_में_विश्वास #टोंक_न्यूज
Peeplu, Tonk | Nov 7, 2026