इस्लामनगर अलीगंज: सड़क हादसे में इस्लामनगर के उमेश यादव की मौत, गांव में पसरा मातम
अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर गांव निवासी 54 वर्षीय उमेश यादव की शुक्रवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे इस्लामनगर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उमेश यादव, लच्छू यादव के पुत्र थे। परिजनों ने 9 बजे बताया कि हादसा खैरा थाना क्षेत्र के टीहिया स्थित काली मंदिर के समीप हुआ, जहां ईंट खाली कर लौट रहा ट्रैक्टर खेत में पलट गया।