दतिया नगर: ठंडी सड़क से युवक का दिनदहाड़े अपहरण, खेत में ले जाकर बेरहमी से मारपीट, कट्टा पकड़ाकर फोटो वायरल करने की धमकी
दतिया शहर में दिनदहाड़े युवक के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ठंडी सड़क से एक युवक को कार में जबरन बैठाकर गोविंदपुर के पास खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने युवक के हाथ में कट्टा पकड़ाकर फोटो भी खींची और वायरल करने की धमकी दी। तिगैलिया निवासी 24 वर्षीय शिवालय साहू के साथ मारपीट की।