चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों से की मुलाकात पेय जल की व्यवस्था देखी
चित्तौड़गढ़ जिला आलोक रंजन ने श्री सांवरिया जी जिला चिकित्सालय का औचक निरिक्षण किया। आज मंगलवार को जिला चिकित्सालय में पार्किंग व्यवस्था साफ सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। गर्मी में जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था को लेकर भी जिला कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने वार्ड में जाकर मरीजों से 121 संवाद भी किया।