चित्तौड़गढ़: मनोहर कॉटन मिल के मामले में बेगू के पूर्व विधायक विधूड़ी सहित तीन जनों के खिलाफ अपहरण और लूट के प्रयास का मामला दर्ज
बेगू के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधुडी सहित तीन लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने, अपहरण एवं लूट के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में गंगरार पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी मोतीराम सारण ने बताया कि पूरन सिंह भाटी ने 21 अगस्त 2021 की घटना को लेकर रिपोर्ट दी जिसमे मनोहर कॉटन मिल मामले मे विधूडी, पप्पू गुर्जर और रतन जाट को नामजद किया गया।