डोमचांच: कोडरमा में रबी फसल का लक्ष्य 60700 हेक्टेयर, अब तक सिर्फ़ 10 प्रतिशत हुआ आच्छादन
जिले में रबी फसल के बेहतर आच्छादन को लेकर कृषि विभाग ने कार्य योजना तैयार की है।जिसके तहत जिले मे गेहूं,मक्का,चना मसूर,मटर,अन्य दलहन,सरसों,तिसी,कुसुम जैसे फसल के आच्छादन को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया है।पूरे जिले मे रबी फसल के लिए कुल 60700 हेक्टेयर मे आच्छादन के लिए लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अब तक 6350 हेक्टेयर में रबी फसल का आच्छादन हो चुका है।