भिवानी: भिवानी ट्रैफिक पुलिस व रोड़ सेफ्टी टीम का संयुक्त अभियान नियमों की उलंघ्ना करने वाले चालकों के किए चालान
यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने व सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के मकसद से पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश अनुसार ,ट्रैफिक पुलिस व रोड़ सेफ़्टी ऑफिसर की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।जिसमे वाहनों चालकों को यातायात नियमों के प्रति अवगत करवाया गया।वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की अपील भी की गई।