धौज: पुलिस आयुक्त के कुशल मार्गदर्शन और डीसीपी के कुशल नेतृत्व में सूरजकुंड मेले का शांतिपूर्ण तरीके से हुआ समापन
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के कुशल मार्गदर्शन और मेला अधिकारी डीसीपी अमित यशवर्धन के कुशल नेतृत्व व क्लोज मॉनिटरिंग तथा पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बलबूते 37वां अंतराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें माननीय गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।