हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के रेलवे क्रासिंग के पास परिवहन विभाग के कर्मी ने बाउंड्री और गेट तोड़ने का लगाया आरोप
सुमेरपुर कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के निकट रहने वाले परिवहन विभाग के एक कर्मी ने कस्बे के नौ लोगों के खिलाफ गेट और बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के वार्ड नंबर सात के निवासी राम अनुराग मिश्रा परिवहन विभाग का कर्मी है। उसने थानाध्यक्ष को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गत 9 नवंबर की रात करीब