लातेहार: रेड क्रॉस भवन में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का हुआ समापन, विधायक और उपायुक्त रहे शामिल
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे रेड क्रॉस भवन मे रेडक्रॉस सोसाइटी लातेहार एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची के संयुक्त तत्वावधान मे निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में दिव्यांगो के बीच कृत्रिम अंग वितरण किए गए।मौके पर विधायक और उपायुक्त समेत कई लोग शामिल थे।