बैतूल नगर: केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उइके ने SAFE CLICK–2.0 अभियान के तहत साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास (डी.डी.) उइके ने SAFE CLICK–2.0 एवं जिला पुलिस बैतूल के साइबर सुरक्षा अभियान के समर्थन में मंगलवार दोपहर 1 बजे जनजागरूकता संदेश जारी किए। उन्होंने नागरिकों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और साइबर अपराधों के प्रति सदैव सतर्क रहने की अपील की।