खेरागढ़: सैंया में एक साल से अधूरी पड़ी नहर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत
Kheragarh, Agra | Jul 26, 2026 खेरागढ़ तहसील के सैंया ब्लॉक स्थित ग्राम सिलौखर में नहर पुलिया का निर्माण पिछले एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। पुरानी पुलिया तोड़कर नई पुलिया का निर्माण शुरू किया गया, लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका। ग्रामीण नीकेश कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पुलिया के दोनों ओर पक्की रपट और सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई, जिससे रास्ता उ