बलरामपुर: सेवा, सुरक्षा और सुशासन को लेकर पहलवारा एवं घुसाह में भाजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने घर-घर किया जनसंपर्क
29 मार्च शनिवार सुबह 11:00 बजे भाजपा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी ने पहलवारा एवं घुसाह में सेवा सुरक्षा सुशासन को लेकर घर-घर जनसंपर्क किया इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के 8 साल के जनकल्याणकारी कार्यों की लोगों को जानकारी देते हुए पत्र का वितरण किया। लोगों को भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं बारे में जानकारी दी।