रिटायर्ड होमगार्ड जवान का सम्मान समारोह
बिहार गृह रक्षा वाहिनी नवगछिया एसोसिएशन द्वारा नवगछिया होमगार्ड कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त जवान निर्मल कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट पुलिस सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव कृष्णा यादव, संगठन सचिव नगीना यादव, कोषाध्यक्ष क्रांति कुमारी, संगठन सचिव अरविंद कुमार, उपसचिव घनश्याम मंडल सहित पंकज ठाकुर, सौरभ कुमार एवं संघ के सभी सदस्यों ने निर्मल कुमार सिंह के पूरे कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।