बिहारीगंज: 86 दिनों की हड़ताल के बाद काम पर लौटे राजस्व कर्मचारी, सीओ ने की समीक्षा बैठक
बिहारीगंज अंचल कार्यालय में सोमवार को हड़ताल खत्म होने के बाद समीक्षा बैठक हुई। अंचलाधिकारी अविनाश कुमार ने राजस्व कर्मचारियों को लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के मामलों का तेजी से निपटारा करने का निर्देश दिया। बिहारीगंज अंचल में करीब 650 म्युटेशन समेत सैकड़ों आवेदन लंबित हैं, जिनके जल्द निष्पादन पर जोर दिया गया।