जमुई: कचहरी चौक स्थित यूनियन बैंक में वृद्ध से 50 हज़ार रुपये लेकर उचक्का हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 11, 2024 शहर के कचहरी चौक स्थित यूनियन बैंक में सोमवार की दोपहर गढ़ी निवासी वृद्ध सरजू रविदास से 50 हज़ार रुपया की छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। मामले में पुलिस आरोपित युवक की तालाश में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपित युवक की पहचान नहीं हो पाई है।