जमुई: प्रेम प्रसंग में अंतरजातीय विवाह कर फरार प्रेमी जोड़ा टाउन थाना में हुआ हाजिर, दोनों को किया गिद्धौर थाना पुलिस के हवाले
Jamui, Jamui | Mar 11, 2024 जमुई में भाग कर एक प्रेमी जोड़ा ने पहले मंदिर में शादी रचाई फिर एक साथ रहने की कसमें खा कर टाउन थाना के समक्ष हाजिर हो गए। दोनों बालिग बताए जाते हैं। मामला गिद्धौऱ थाना क्षेत्र का रहने की वजह से सोमवार को प्रेमी जोड़ा को गिद्धौऱ थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस दोनो से पूछताछ कर रही है।