जमुई: टी आर नारायण स्कूल के मैदान में खोखो अंडर 14 और अंडर 17 के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन, कई जिले के खिलाड़ियों ने लिया भाग
Jamui, Jamui | Mar 11, 2024 शहर स्थित टी आर नारायण स्कूल के मैदान में रविवार को बिहार खोखो टीम के लिए महिला खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इस ट्रायल कैंप में बिहार के कई जिलों से बड़ी संख्या में लड़कियों ने शिरकत की। वहीं इस कैंप से चयनित हुई लड़कियां आगामी नेशनल खोखो चैंपियनशिप में भाग लेंगी और अपने जिले का नाम रौशन करेंगी।