जमुई: बालविकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं को निम्नकोटि का गैस चूल्हा देने का लगा आरोप
Jamui, Jamui | Mar 11, 2024 बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच किए जा रहे गैस चूल्हे के वितरण में लूट मची हुई है। यहां सरकार के द्वारा एक चूल्हा पर 1483 रुपया का आवंटन किया गया है। लेकिन रविवार को कर्मी महज 600 से 700 रुपया का चूल्हा आंगनबाड़ी सेविकाओं को देकर खानापूर्ति कर रही है। इसके बावजूद विभाग लापरवाह बनी हुई है।